Diode क्या है? — प्रकार, कार्य और उपयोग हिंदी में | Basic Electronics

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में Diode एक ऐसा component है जिसे समझे बिना circuit repairing या electronics engineering की कोई भी पढ़ाई अधूरी है। चाहे आपका मोबाइल charger हो, TV का SMPS हो, या LED bulb — हर जगह Diode का काम होता है।

What is Diode in Hindi

Diode क्या है?

Diode एक दो-टर्मिनल (two-terminal) semiconductor device है जो केवल एक ही दिशा में विद्युत प्रवाह (current) को जाने देता है। इसे आप एक one-way valve की तरह समझ सकते हैं — पानी एक तरफ से आसानी से बहेगा, लेकिन दूसरी तरफ से रोक दिया जाएगा।

Diode P-type और N-type semiconductor को एक साथ जोड़ने से बनता है। इस junction को P-N Junction कहते हैं।

  • Anode (P-type भाग): Positive terminal — यहाँ से current enter करती है।
  • Cathode (N-type भाग): Negative terminal — यहाँ से current exit होती है।

Diode में Current कैसे बहती है?

1. Forward Bias (आगे की दिशा)

जब Diode के Anode पर Positive voltage और Cathode पर Negative voltage लगाया जाए, तो Diode ON हो जाता है और current बहने लगती है। इसे Forward Bias कहते हैं।

Silicon diode में लगभग 0.6–0.7 Volt का potential barrier होता है। जब voltage इससे ज़्यादा हो तो current बहती है।

2. Reverse Bias (उल्टी दिशा)

जब Anode पर Negative और Cathode पर Positive voltage लगाया जाए, तो Diode OFF हो जाता है — current नहीं बहती। यही Diode की सबसे खास बात है।

हालांकि, अगर Reverse voltage बहुत ज़्यादा बढ़ जाए तो Breakdown हो जाता है और Diode खराब हो सकता है।

Diode के प्रकार

1. Rectifier Diode (सामान्य Diode)

सबसे आम प्रकार। AC को DC में बदलने के लिए use होता है। Example: 1N4007। हर charger और power supply में यही होता है।

2. Zener Diode

यह Reverse Bias में एक fixed voltage पर breakdown करता है — और यह इसकी खूबी है! Voltage regulator circuits में use होता है। जैसे कि 5.1V Zener diode हमेशा 5.1V पर regulate करेगा।

3. LED (Light Emitting Diode)

Forward bias में current बहने पर यह रोशनी देता है। आजकल हर जगह — TV remote, indicator lights, LED bulbs — यही है। अलग-अलग material से अलग color की LED बनती है।

4. Schottky Diode

बहुत तेज़ switching speed वाला diode। Solar panels, high frequency circuits में use होता है। इसका forward voltage drop सिर्फ 0.2–0.3V होता है।

5. Photodiode

प्रकाश (light) पड़ने पर current generate करता है। Solar cells और light sensors में use होता है।

Diode का उपयोग कहाँ होता है?

  • Rectifier (AC to DC conversion): मोबाइल charger, laptop adapter, TV power supply
  • Voltage Protection: Reverse polarity से circuit को बचाना
  • Signal Clipping: Radio और audio circuits में signal को एक limit पर clip करना
  • Voltage Reference: Zener diode से fixed voltage बनाना
  • LED Lighting: Indicator, display, और general lighting
  • Logic Gates: Digital circuits में switching

Diode की पहचान कैसे करें?

Diode पर एक सफेद या काली band होती है जो Cathode (negative terminal) को दर्शाती है। Multimeter से Diode को test करना:

  1. Multimeter को Diode test mode पर रखें।
  2. Red probe Anode पर, Black probe Cathode पर लगाएं।
  3. अगर reading 0.5–0.7V आए — Diode ठीक है (Silicon)।
  4. अगर दोनों तरफ से 0 आए — Diode short हो गया (खराब)।
  5. अगर दोनों तरफ से OL (Overload) आए — Diode open हो गया (खराब)।

Diode से जुड़े महत्वपूर्ण Terms

  • PIV (Peak Inverse Voltage): Diode कितनी reverse voltage सह सकता है। 1N4007 की PIV = 1000V।
  • Forward Current Rating: कितनी current बह सकती है। 1N4007 = 1A।
  • Forward Voltage Drop: Silicon = 0.6-0.7V, Germanium = 0.2-0.3V।

Diode electronics का एक fundamental building block है। एक बार इसे अच्छे से समझ लें तो transistor, MOSFET और integrated circuits समझना बहुत आसान हो जाता है। अगर आप electronics repair या ITI/Diploma कर रहे हैं, तो Diode की theory और practical दोनों की practice ज़रूर करें।

Basic Electronics और सीखना चाहते हैं? हमारे Basic Electronics in Hindi section में और tutorials देखें।

0 comments:

Breaking News